गाज़ीपुर: सिविल बार एसोसिएशन गाजीपुर के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 14 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
गाजीपुर सिविल बार एसोसिएशन के बहुप्रतीक्षित चुनाव को लेकर आज से नामांकन प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हो गई है। 5 जनवरी को होने वाले इस चुनाव में 10 पदों के लिए 1000 से अधिक अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नामांकन के पहले ही दिन चुनावी सरगर्मी तेज़ नजर आई और अध्यक्ष, महामंत्री समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।