गाज़ीपुर: गाजीपुर केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक खेल समारोह का आयोजन, एसपी डॉ ईरज राजा ने किया शुभारंभ
गाजीपुर।केन्द्रीय विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा रहे जिन्होंने समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया इस दौरान प्रधानाचार्या बिनीता सिंह द्वारा मुख्य अतिथि को पुस्तक, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।