गाज़ीपुर: गाजीपुर में एसआईआर का असर: लाखों मतदाता होंगे प्रभावित, प्रक्रिया 26 दिसंबर तक पूरी होगी- एडीएम
गाजीपुर में चल रही एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया का असर लाखों मतदाताओं पर पड़ने वाला है। एडीएम गाजीपुर दिनेश कुमार के अनुसार, जिले की कुल 7 विधानसभा सीटों में पिछली मतदाता सूची के अनुसार कुल 29,51,478 मतदाता पंजीकृत थे। एडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि जनपद के लगभग सभी मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है।