गाज़ीपुर: केंद्रीय विद्यालय गाजीपुर में वार्षिक खेलकूद दिवस का भव्य आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ
गाजीपुर के केंद्रीय विद्यालय में आज वार्षिक खेलकूद दिवस का भव्य आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया।इस खास अवसर पर जनपद गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दीप प्रज्वलन, ध्वजारोहण और गुब्बारे उड़ाकर किया गया।