गाज़ीपुर: गाजीपुर में सिविल बार संघ चुनाव 2025-26 के पहले दिन 15 पर्चे दाखिल, कई पदों पर मुकाबला शुरू
सिविल बार संघ गाजीपुर के 2025-26 सत्र की 20 सदस्यीय कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 19 और 20 दिसंबर को नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं। पहले दिन कुल 21 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जिनमें से 15 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए अपने पर्चे दाखिल किए।5 जनवरी 2026 को मतदान होगा।