पश्चिम सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा बाजार में दो मोबाइल दुकानों में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया।बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने प्रेस वार्ता में बताया कि 11 अप्रैल 2026 को दर्ज मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया।