समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
(मीडिया कोषांग),
प्रेस विज्ञप्ति :-1714,
दिनांक:22/10/2026,
==================
कोशी स्नातक निर्वाचन: मतदान सामग्री वितरण स्थल का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण:-
बिहार विधान परिषद कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान कि तिथि 23 अक्टूबर 2026) के मद्देनजर गुरुवार को सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी पूर्णिया, श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) द्वारा जिला पशुपालन कार्यालय परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी महोदय ने मतदान दलों के लिए तैयार की जा रही सामग्री वितरण व्यवस्था और पैकेजिंग का बारीकी से जायजा लिया।
उपस्थित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के SOP के अनुसार सभी सामग्रियों का सही मिलान कर पैकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Oct 22, 2026