समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
(मीडिया कोषांग)
प्रेस विज्ञप्ति:-1716,
दिनांक 22/10/2026,
==================
06 कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर गुरुवार को पूर्णिया के जिला पशुपालन कार्यालय में सहायक निर्वाची पदाधिकारी कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र -सह- जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा सभी मतदान कर्मियों,पोलिंग पार्टी का ब्रीफिंग किया गया।
इस दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी द्वारा चुनाव कार्य में प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों तथा पीठासीन पदाधिकारियों और पी-1,पी-2 एवं पी-3, तथा माइक्रोआब्जर्वर,वीडियो
ग्राफर को चुनाव से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही मतपेटी और बैलेट पेपर के साथ जरूरी कागजात, बैंग तथा मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को मोबाइल फोन रखने की सुविधा हेतु जुट का बैंग भी हस्तगत कराया गया। मतदान कर्मी मतपेटी और बैलेट पेपर लेकर अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Oct 22, 2026