इंद्रमणि की घर वापसी के लिए उत्तराखंड एकजुट, मदद के बीच सियासत भी गरमाई, रोशन रतूड़ी को यमुनोत्री विधायक का जवाब
उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल की सऊदी अरब से सकुशल घर वापसी के लिए पूरा उत्तराखंड मदद के लिए आगे आया है। लोगों की छोटी-छोटी मदद से अब तक एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जुटाई जा चुकी है।
इंद्रमणि नौटियाल की बेटी दीपिका की अपील पर नेता, सामाजिक संगठन और आम लोगों ने दिल खोलकर सहयोग किया। लेकिन इसी बीच मदद के इस अभियान को लेकर यमुनोत्री विधानसभा में राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया है।
दुबई में रहने वाले टिहरी निवासी रोशन रतूड़ी ने विधायक संजय डोभाल पर तीखी टिप्पणी की और भाजपा नेता दीपक बिजल्वाण की तारीफ की। इसके बाद विधायक संजय डोभाल ने पलटवार करते हुए कहा कि इंद्रमणि की घर वापसी के लिए वह अपना काम कर रहे हैं और उन्हें किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। उन्होंने रोशन रतूड़ी पर मदद के बहाने राजनीति करने का आरोप लगाया।
#इंद्रमणि_नौटियाल #उत्तरकाशी #यमुनोत्री #संजयडोभाल #दीपकबिजल्वाण #रोशनरतूड़ी #उत्तराखंड #UttarakhandNews #Uttarkashi #pahadsamachar #uttarakhand #Roshanratudi #dubai