चमत्कार! 9 दिन बाद सुरंग से जिंदा बाहर आए दो कर्मचारी
नेपाल में भीषण बाढ़ और तबाही के बीच त्रिशूली-3ए जलविद्युत परियोजना की सुरंग में फंसे दो कर्मचारीयों को शुक्रवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
45 वर्षीय कबीर महारजन (मैकेनिकल सुपरवाइजर) और 30 वर्षीय संजय साह (फोरमैन) ने 9 दिनों तक अंधेरे, भूख और मुश्किल हालात में जिंदगी की जंग लड़ी।
रेस्क्यू टीम ने उन्हें लगभग 170 मीटर की गहराई से जिंदा निकाला। यह बचाव पूरे नेपाल के लिए उम्मीद की किरण बन गया है। अभी भी कई मजदूर सुरंगों में फंसे होने की आशंका है, बचाव अभियान जारी है।
#NepalFloods #TrishuliRescue #MiracleRescue #Nepal #TunnelRescue #KabirMaharjan #SanjaySah #HopeLivesOn #FloodDisaster #NepalArmy