खेड़ा क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने 8 वर्षीय बच्ची को टक्कर मारी, बच्ची हवा में उछली, वीडियो आया सामने
इटारसी के खेड़ा क्षेत्र में गुरुवार को दोपहर में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर ही 8 वर्षीय बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी।पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो शाम करीब 6 बजे सामने आया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची पहले 5 फीट हवा में उछली, फिर 15-20 फीट सड़क पर घसीटती चली गई। कार सवार बच्ची को कुचलकर भाग निकला।