मंझनपुर: आगामी मोहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत मंझनपुर कोतवाली में एसडीएम एवं सीओ के नेतृत्व में ताजियादारों के साथ हुई अहम बैठक
आगामी मोहर्रम त्योहार के दृष्टिगत सदर एसडीएम एवं सीओ ने ताजियादारों के साथ मंझनपुर कोतवाली में अहम बैठक की है। एसडीएम एवं सीओ ने शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है। एसडीएम एवं सीओ को क्षेत्र के लोगों ने अलम व ताजिया निकलने पर होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। एसडीएम एवं सीओ ने समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश दिया है।