बरहरुवा: बरहरवा जंक्शन स्टेशन पर चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान महिला गिरकर हुई घायल
मालदा डिवीजन के बरहरवा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बुधवार को वर्धमान तीन पहाड़ पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला रेलवे ट्रैक में गिरकर घायल हो गई। जिन्हें आनन-फानन में आरपीएफ एएसआई बी एन टुडू एवं कांस्टेबल जीके सिंहा के द्वारा बरहरवा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय चौधरी के द्वारा इलाज किया गया। फिलहाल इलाज जारी है।