पानीपत: फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर नंदराम शर्मा और परिवार को निशाना, पुलिस ने जांच शुरू की
नंदराम शर्मा ने थाना सनौली में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके नाम, फोटो और बेटे का नंबर इस्तेमाल कर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई गई है। इसमें गलत पोस्ट भी डाले गए हैं। पुलिस ने डिजिटल सबूत सुरक्षित रखने और आरोपित की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है।