खंडवा: खंडवा में गणेश विसर्जन के दौरान भाजपा नेता के दो बेटों की मौत, 5 बच्चे डूबे थे, 3 को बचाया गया
खंडवा जिले के ग्राम नाहल्दा के पास गणेश विसर्जन के दौरान खदान में डूबे दो सगे भाइयों के शव शुक्रवार देर रात बरामद कर लिए गए। दोनों की तलाश के लिए घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रात करीब सवा 10 बजे 15 मिनट के अंतराल में दोनों शव मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।