#Balotra: बालोतरा पुलिस ने बेहतर सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन हेतु तीन दिवसीय सघन अभियान चलाया।
‘ए’ श्रेणी की नाकाबन्दी कर कुल 2380 वाहनों की गहन चैकिंग की।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती, 37 वाहन जब्त।
अस्पष्ट/बिना नम्बरी 62 वाहनों, काली फिल्म लगे 80 वाहनों, बिना हेलमेट 115 व बिना सीटबेल्ट 42 वाहनों के विरूद्ध की कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री रमेश आईपीएस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशों एवं राजस्थान पुलिस की प्राथमिकता के बिन्दु संख्या-03 ‘‘बेहतर सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन’’ की पालना सुनिश्चित करने तथा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस नियंत्रण कक्ष बालोतरा के मार्फत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं समस्त वृताधिकारीगण जिला बालोतरा के सुपरविजन में जिले के समस्त थानाधिकारीगण के नेतृत्व में दिनांक 12, 13 एवं 14 जून 2026 को प्रतिदिन सांय 08.00 बजे से रात्रि 11.30 बजे तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही किए जाने हेतु तीन दिवसीय अभियान चलाकर “ए” श्रेणी की नाकाबंदी कर प्रभावी एवं सुनियोजित कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान सम्पूर्ण जिले में कुल 12 स्थानों पर “ए” श्रेणी की नाकाबंदी कर नाकाबंदी के दौरान 1120 दुपहिया वाहनों एवं 1260 चैपहिया वाहनों सहित कुल 2380 वाहनों की सघन जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर बिना हेलमेट 115 दुपहिया वाहनों, बिना सीटबेल्ट 42 वाहनों, अस्पष्ट/बिना नम्बरी 62 वाहनों व काली फिल्म लगे 80 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 439 कार्यवाही की गई। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध धारा 185 एमवी एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए 37 वाहन जब्त किए गए। वहीं वाहन चलाते समय मोबाईल फोन पर बात करते हुए 01 वाहन चालक के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
@policerajasthan
#BalotraPolice #BalotraNews #BalotraCity #TrafficChecking #Nakabandi #PoliceAction #Traffic #VehicleChecking #RoadSafety #LawAndOrder #BlackFilm #TrafficRules #CrimeControl #SafeRoads #PublicSafety #PolicePatrolling #TrafficAwareness #RajasthanPolice #SecurityAlert #VehicleInspection #HighAlert #SafetyFirst #RoadDiscipline #TrafficEnforcement #NewCriminalLaw2023 #भारतीय_न्याय_संहिता #नवीन_आपराधिक_कानून #बालोतरा #नाकाबन्दी
5 views | Barmer, Rajasthan | Jun 15, 2026