#Balotra: पुलिस अधीक्षक बालोतरा ने अपराध गोष्ठी में कानून व्यवस्था एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।
अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता एवं विशेष अभियानों को लेकर दिए अहम निर्देश।
आज दिनांक 19.06.2026 को पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री रमेश आईपीएस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बालोतरा में जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों की अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण, विशेष अभियानों की प्रगति, जनसुरक्षा एवं पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी अधिकारियों को प्रभावी एवं परिणामोन्मुख पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
गोष्ठी में श्री हरफूलसिंह आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा, श्री बाबूलाल मुरारिया आरपीएस वृताधिकारी बालोतरा, श्री योगेश चैधरी आरपीएस वृताधिकारी पचपदरा, श्री गिरधरसिंह आरपीएस वृताधिकारी सिवाना, श्री सुखाराम आरपीएस वृताधिकारी गुड़ामालानी सहित जिले के समस्त थानाधिकारीगण उपस्थित रहे।
@policerajasthan
#BalotraPolice #BalotraNews #CrimeMeeting #LawAndOrder #PoliceReview #OperationVishBhanjan #OperationVishDaman #OperationAshwaveg #CyberCrime #CrimeControl #WantedCriminals #NightPatrolling #PublicSafety #TrafficSafety #PoliceAction #RajasthanPolice #SafeBalotra #StrongPolicing #PoliceAdministration #Security #CrimeFreeBalotra #NewCriminalLaw2023 #भारतीय_न्याय_संहिता #नवीन_आपराधिक_कानून #बालोतरा
11 views | Barmer, Rajasthan | Jun 19, 2026