#Balotra: बालोतरा पुलिस की ‘‘ऑपरेशन एंटीवायरस‘‘ के तहत बड़ी कार्यवाही।
31,75,000 रूपए के कुल 127 गुमसुदा मोबाईल बरामद।
मोबाईल के वास्तविक मालिकों ने जताया पुलिस का आभार।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री रमेश आईपीएस ने बताया कि जिले में गुम हुए मोबाईल हैण्डसेट्स की रिकवरी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन एंटीवायरस” के तहत कार्यवाही करते हुए ब्म्प्त् पोर्टल के माध्यम से ट्रेस आउट मोबाईल को चिन्हित कर जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं समस्त वृताधिकारीगण जिला बालोतरा के सुपरविजन में साईबर सेल बालोतरा एवं समस्त पुलिस थानों की टीमों द्वारा जिले में गुम हुए मोबाईल हैडसेट की गुमशुदगी पर मोबाईल ट्रेस कर कुल 127 मोबाईल हैण्डसेट जिनकी अनुमानित कीमत 31 लाख 75 हजार रूपए आंकी गई है, रिकवर करने में सफलता हासिल की है।
उक्त अभियान के दौरान पुलिस थाना बालोतरा की टीम द्वारा सर्वाधिक 53 मोबाईल रिकवर किए गए। मोबाईल रिकवर करने में श्री सुरेन्द्रसिंह कानि. व छगनलाल कानि. साइबर सेल बालोतरा, श्री घनश्याम कानि. थाना बालोतरा एवं श्री भैराराम कानि. साइबर थाना बालोतरा की विशेष भूमिका रही है।
पुलिस टीमः-
01. श्री गोमाराम सउनि. प्रभारी साइबर सेल बालोतरा,
02. श्री मोहनलाल हैडकानि. डीसीआरबी बालोतरा,
03. श्री सुरेन्द्रसिंह कानि. साइबर सेल बालोतरा,
04. श्री छगनलाल कानि. साइबर सेल बालोतरा,
05. श्री मिश्रे खां कानि. साइबर सेल बालोतरा,
06. श्री घनश्याम कानि. 282 पुलिस थाना बालोतरा,
07. श्री भैराराम कानि. साइबर थाना बालोतरा,
08. श्री जीतूराम मीणा कानि. 357 थाना पचपदरा,
09. श्री गेनाराम कानि. 313 थाना सिवाना,
10. श्री देदाराम कानि. 350 थाना जसोल,
11. श्री देबूसिंह कानि. 387 पुलिस थाना गिड़ा,
12. श्री सुभाष कानि. 119 थाना सिणधरी,
13. श्री गणपत कानि. 1812 थाना गुड़ामालानी,
14. श्री विनोद कुमार कानि. 276 थाना कल्याणपुर,
15. श्री मोहनलाल कानि. 1761 थाना धोरीमन्ना,
16. श्री कृष्ण कुमार कानि. 245 थाना समदड़ी,
17. श्री जयवीर सिंह कानि. 191 थाना मण्डली।
आमजन से अपीलः- यदि किसी का मोबाईल फोन गुम हो जाता है तो राजस्थान पुलिस की वेबसाईट पर मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कर CEIR PORTEL https://www.ceir.gov.in/ पर आईएमईआई नम्बर ब्लाॅक करने की प्रकिया करें एवं नजदीकी पुलिस थाना पर इसकी रिपोर्ट पेश करे।
@policerajasthan
#AntiVirus #BalotraPolice #MobileRecovery #LostAndFound
9 views | Barmer, Rajasthan | Jun 20, 2026