लक्ष्मीपुर: मड़ैया पंचायत भवन में ग्राम सभा का आयोजन, पंचायत के विकास कार्यों पर हुई चर्चा
लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत मड़ैया पंचायत भवन में रविवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया शांति देवी ने की। मुखिया शांति देवी ने 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम सभा में पंचायत के विकास कार्यों, ग्रामीणों की समस्याओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई।