कोलेबिरा: पुत्री टोली में बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल, पूर्व मंत्री ने कराए उसे रांची रिम्स रेफर
कोलेबिरा निवासी मनसुख डांग शुक्रवार की देर रात अघरमा की तरफ से बाइक पर घर लौट रहा था। इसी क्रम में पुत्री टोली के पास उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से उसे कई जगह गंभीर चोट लगी। घटना के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां 10 अगस्त की सुबह 6:30 बजे उसकी हालत बिगड़ने लगी। सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री एनोस एक्का वहां पहुंचे, उन्होंने उसे रांची रिम्स रेफर करवाया।