कोलेबिरा: चीरो टोली में जहरीले सांप के काटने से एक व्यक्ति की हालत हुई गंभीर
चीरो टोली निवासी मदन प्रधान नामक व्यक्ति घर पर सोया हुआ था। इसी क्रम में उसे बिस्तर पर चढ़कर एक जहरीला सांप काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब उसके परिजनों से 12 अगस्त की सुबह 6:30 सदर अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। अभी भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।