कोलेबिरा: लचड़ागढ़ रोड में झापा का सक्रिय कार्यकर्ता बाइक दुर्घटना में हुआ घायल, पूर्व मंत्री उससे मिलकर इलाज में किए सहयोग
बरसलोया निवासी जोरांग डांग नामक व्यक्ति, झापा का सक्रिय कार्यकर्ता है। वह 11 अगस्त को बाइक से कोलेबिरा आने के दौरान लचड़ागढ़ रोड में बाइक दुर्घटना में घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए कोलेबिरा अस्पताल लाया गया। पूर्व मंत्री एनोस एक्का को जब इसकी जानकारी मिली, तो वे 11 बजे वहां जाकर उससे मिले और इलाज के लिए उसे आर्थिक सहयोग किए।