कोलेबिरा: नगर भवन विश्व आदिवासी दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, सिमडेगा विधायक रहे मौजूद
नगर भवन में 9 अगस्त को 11:00 बजे विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर, जिला प्रशासन के द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न नृत्य दलों के द्वारा आदिवासी संस्कृति से जुड़ी नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, डीसी अजय कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।