बाढ़: गोली लगने से रौशन तिवारी की इलाज के दौरान मौत, बाढ़ में परिजनों ने किया सड़क जाम
Barh, Patna | Oct 20, 2026 बाढ़ के मलाही अकबरपुर में गोली लगने से घायल रौशन तिवारी की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मलाही के पास एनएच-31 जाम कर मुआवजे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ रामकृष्ण ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया। उन्होंने मंगलवार को लगभग 2 बजे बताया कि मामले में दो आरोपित पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है।