राजस्थान के मावली थाना क्षेत्र के बड़ियार ग्राम पंचायत स्थित लितरियों की ढाणा में बोलिया वाला बावजी मंदिर और चामुंडा माताजी मंदिर में देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर पीतल के धुबाने, घंटी, झालर, तपेला, तांबे का लोटा, कटोरी, गिलास और चढ़ावे की नकदी लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी मंदिर में चोरी हो चुकी है। भोपाजी बाबूलाल गुर्जर की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#PalPalRajasthan #PalPalNewsRajasthan #UdaipurNews #MavliNews #RajasthanNews #TempleTheft #MandirChori #CrimeNews #BreakingNews #HindiNews
Girwa, Udaipur | Jun 23, 2026