बहराइच: गोविंदापुर में पानी के विवाद में जमकर हुई मारपीट, दो भाई घायल हुए
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदापुर में पानी के विवादों को लेकर जमकर मारपीट हुई है। जिससे दो भाई घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहा दोनो का इलाज जारी है। जानकारी देते हुए अंकित ने बताया कि उसके घर के बाहर बरसात का पानी गिरता है। जिससे गड्ढा हो गया था। मना करने पर दोनों भाइयों को विपक्षी ने मारा पीटा है। जाच जारी है।