Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

पुलिस अधीक्षक कोडरमा ने बारिश में ड्यूटी आसान करने को पुलिसकर्मियों को दी बरसाती लगातार हो रही बारिश और मानसून को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना, पैंथर, यातायात, क्यूआरटी, पीसीआर एवं तिलैया डैम ओपी के पुलिसकर्मियों के बीच बरसाती का शनिवार को 2 बजे वितरण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हर मौसम में आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाले पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बरसाती उपलब्ध कराने से वे बारिश के दौरान भी बिना असुविधा अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेंगे।

Koderma, Kodarma | Jul 4, 2026

MORE NEWS

झुमरीतिलैया के इन्दरवा बस्ती स्थित आशीष मोदी के मकान के बाथरूम में आ पहुंचा था मॉनिटर लिजार्ड। Prashant Tiwari ने किया रेस्क्यू।।।

झुमरीतिलैया के इन्दरवा बस्ती स्थित आशीष मोदी के मकान के बाथरूम में आ पहुंचा था मॉनिटर लिजार्ड। Prashant Tiwari ने किया रेस्क्यू।।।

Koderma, Kodarma | Jul 4, 2026

चंदवारा के दो जंगलों में हाथियों की दस्तक, ग्रामीणों में सतर्कता
चंदवारा प्रखंड के  छोटकी करोंजिया जंगल में दो हाथियों तथा पुरनाथाम के समीप गांगोडीह जंगल में पाँच हाथियों का झुंड देखा गया है। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।वन विभाग ने शनिवार को शाम 6 बजे ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों के नजदीक जाने, उन्हें उकसाने या रात के समय जंगल की ओर जाने से बचें। किसी भी आपात स्थिति या हाथियों की गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग अथवा स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

चंदवारा के दो जंगलों में हाथियों की दस्तक, ग्रामीणों में सतर्कता चंदवारा प्रखंड के छोटकी करोंजिया जंगल में दो हाथियों तथा पुरनाथाम के समीप गांगोडीह जंगल में पाँच हाथियों का झुंड देखा गया है। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।वन विभाग ने शनिवार को शाम 6 बजे ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों के नजदीक जाने, उन्हें उकसाने या रात के समय जंगल की ओर जाने से बचें। किसी भी आपात स्थिति या हाथियों की गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग अथवा स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Koderma, Kodarma | Jul 4, 2026

डोमचांच के युवाओं ने उठाया शिवसागर तालाब की सफाई का बीड़ा

डोमचांच में ब्रिटिश काल में निर्मित 52 एकड़ के ऐतिहासिक शिवसागर तालाब की सफाई के लिए स्थानीय युवाओं ने "ग्रीन क्लीन इंडिया" टीम बनाकर श्रमदान अभियान शुरू किया है। टीम के सदस्य पिछले 15 दिनों से प्रतिदिन तीन से चार घंटे तक तालाब की सफाई कर रहे हैं और लोगों से तालाब में कचरा नहीं फेंकने की अपील भी कर रहे हैं।टीम के मुकेश चंद्रवंशी ने बताया कि बिना प्रशासनिक सहयोग के यह अभियान लगातार जारी है। वहीं राहुल राजा ने कहा कि पूरे तालाब की सफाई में एक माह से अधिक समय लग सकता है। उन्होंने प्रशासन से तालाब किनारे डस्टबिन और प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की। युवाओं की इस पहल की ग्रामीणों और समाजसेवियों ने सराहना की है।

डोमचांच के युवाओं ने उठाया शिवसागर तालाब की सफाई का बीड़ा डोमचांच में ब्रिटिश काल में निर्मित 52 एकड़ के ऐतिहासिक शिवसागर तालाब की सफाई के लिए स्थानीय युवाओं ने "ग्रीन क्लीन इंडिया" टीम बनाकर श्रमदान अभियान शुरू किया है। टीम के सदस्य पिछले 15 दिनों से प्रतिदिन तीन से चार घंटे तक तालाब की सफाई कर रहे हैं और लोगों से तालाब में कचरा नहीं फेंकने की अपील भी कर रहे हैं।टीम के मुकेश चंद्रवंशी ने बताया कि बिना प्रशासनिक सहयोग के यह अभियान लगातार जारी है। वहीं राहुल राजा ने कहा कि पूरे तालाब की सफाई में एक माह से अधिक समय लग सकता है। उन्होंने प्रशासन से तालाब किनारे डस्टबिन और प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की। युवाओं की इस पहल की ग्रामीणों और समाजसेवियों ने सराहना की है।

Koderma, Kodarma | Jul 4, 2026

झुमरी तिलैया उत्तरी मंडल की मासिक  संपन्न, संगठन सशक्तिकरण पर जोर

भारतीय जनता पार्टी के कोडरमा जिला अंतर्गत झुमरी तिलैया उत्तरी मंडल की महत्वपूर्ण मासिक बैठक शनिवार  सुबह 11:30 बजे सांसद कार्यालय अशोका होटल के सामने में आयोजित हुई।बैठक में मंडल प्रभारी सूरज प्रताप मेहता ने विशेष रूप से उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार अभियान तथा मंडल स्तर की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहित के प्रति समर्पित बनाने का संकल्प लिया।बैठक के अंत में भारतीय जनता पार्टी के मूल मंत्र "संगठन ही शक्ति है" को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया गया।

झुमरी तिलैया उत्तरी मंडल की मासिक संपन्न, संगठन सशक्तिकरण पर जोर भारतीय जनता पार्टी के कोडरमा जिला अंतर्गत झुमरी तिलैया उत्तरी मंडल की महत्वपूर्ण मासिक बैठक शनिवार सुबह 11:30 बजे सांसद कार्यालय अशोका होटल के सामने में आयोजित हुई।बैठक में मंडल प्रभारी सूरज प्रताप मेहता ने विशेष रूप से उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार अभियान तथा मंडल स्तर की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहित के प्रति समर्पित बनाने का संकल्प लिया।बैठक के अंत में भारतीय जनता पार्टी के मूल मंत्र "संगठन ही शक्ति है" को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया गया।

Koderma, Kodarma | Jul 4, 2026