झुमरी तिलैया उत्तरी मंडल की मासिक संपन्न, संगठन सशक्तिकरण पर जोर
भारतीय जनता पार्टी के कोडरमा जिला अंतर्गत झुमरी तिलैया उत्तरी मंडल की महत्वपूर्ण मासिक बैठक शनिवार सुबह 11:30 बजे सांसद कार्यालय अशोका होटल के सामने में आयोजित हुई।बैठक में मंडल प्रभारी सूरज प्रताप मेहता ने विशेष रूप से उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार अभियान तथा मंडल स्तर की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहित के प्रति समर्पित बनाने का संकल्प लिया।बैठक के अंत में भारतीय जनता पार्टी के मूल मंत्र "संगठन ही शक्ति है" को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया गया।