चंदवारा के दो जंगलों में हाथियों की दस्तक, ग्रामीणों में सतर्कता
चंदवारा प्रखंड के छोटकी करोंजिया जंगल में दो हाथियों तथा पुरनाथाम के समीप गांगोडीह जंगल में पाँच हाथियों का झुंड देखा गया है। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।वन विभाग ने शनिवार को शाम 6 बजे ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों के नजदीक जाने, उन्हें उकसाने या रात के समय जंगल की ओर जाने से बचें। किसी भी आपात स्थिति या हाथियों की गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग अथवा स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।