दरभंगा में सड़क उतरे SSP और DM, फ्लैग मार्च से शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम मनाने की अपील
दरभंगा:_ मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से शुरू होकर पंडासराय, लहेरियासराय, हाजमा चौक, नाका नंबर-5, दरभंगा टावर एवं बेला मोड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा।
फ्लैग मार्च में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सभी थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे। अधिकारियों ने आम लोगों से शांति, भाईचारा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
प्रशासन ने बताया कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा पुलिस की विशेष टीमों को भी तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।