शाजापुर: आईजी और कमिश्नर देर रात मक्सी पहुंचे, घटनास्थल का लिया जायजा
मक्सी में सोमवार रात को बड़ा विवाद हो गया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। विवाद के बाद उज्जैन रेंज आईजी संतोष सिंह, कमिश्नर संजय गुप्ता मक्सी पहुंचे। उन्होंने मक्सी के सर्किट हाउस में कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।