शाजापुर: आईजी संतोष सिंह ने मीडिया से की चर्चा, मक्सी में हुए विवाद मामले पर दी जानकारी
उज्जैन रेंज आईजी संतोष कुमार सिंह ने देर रात मीडिया से चर्चा की। उन्होंने मक्सी में हुए विवाद को लेकर जानकारी दी। आईजी ने बताया दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है और कुछ लोग घायल भी हुए हैं। विवाद के बाद स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।