राजपुर क्षेत्र में वर्ष 2025 में हुई अजय भटेजा हत्याकांड का मास्टरमाइंड आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी अमित भटेजा को जिला न्यायालय के बाहर से गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच में सामने आया कि संपत्ति विवाद के चलते अमित भटेजा ने अपने सौतेले भाई अजय भटेजा की हत्या की साजिश रची थी। उसने सुपारी देकर शार्प शूटर राजन उर्फ जैकी और उसकी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया से हत्या करवाई थी।
इस मामले में पहले ही राजन उर्फ जैकी और हुमेरा उर्फ जोया को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के साथ दून पुलिस ने इस चर्चित हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
#DehradunPolice #RajpurMurderCase #Dehradun #Uttarakhand #CrimeNews #SSPDehradun #BreakingNews #PahadSamachar