अतरौली: सूरतगढ़,ससुरालीजनों ने महिला को पेड़ से वंधकर की मारपीट, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 4 आरोपियों को भेजा जेल
थाना अतरौली इलाके के सूरतगढ़ से गुरुवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमे ससुरालीजनों ने एक महिला को पेड़ से बांधकर मारपीट करते हुए तालिबानी सज़ा दी थी।महिला के मायका पक्ष के लोगो के द्वारा थाना क्वार्सी में मुकदमा दर्ज करवाया गया।पुलिस में मामले मे कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की है।