बाढ़ राहत, बिजली एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर सपा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
संतकबीर नगर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा के साथ खाद्य सामग्री, स्वच्छ पेयजल और आवश्यक दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था कराने की मांग की गई। साथ ही बाढ़ प्रभावित पशुपालकों के लिए पशुओं के चारे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।
इसके अलावा धनघटा विधानसभा क्षेत्र में जर्जर विद्युत व्यवस्था को लेकर भी आवाज उठाई गई। पुराने बिजली के खंभों, तारों और अन्य विद्युत उपकरणों को तत्काल दुरुस्त अथवा बदलने तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों सहित पूरे जनपद में सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।
स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर पौली विकासखंड के शिवबखरी में अध
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Sep 14, 2026