पूर्व CM के PA के घर ED की रेड
छत्तीसगढ़ में कथित CGPSC घोटाले से जुड़े मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने प्रदेश में 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। दुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी और पूर्व पटवारी कमलेश सिंह राजपूत के ठिकानों पर भी ED की जांच जारी है।
भिलाई में केके चंद्रवंशी के घर सुबह करीब 6 बजे ED की टीम पहुंची, जहां दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच की जा रही है। वहीं दुर्ग के सिकोला भाठा स्थित कमलेश सिंह राजपूत के घर भी ED के अधिकारी जांच कर रहे हैं। जांच में परिवार के सदस्यों की सरकारी पदों पर नियुक्तियों से जुड़े पहलुओं को भी खंगाले जाने की जानकारी सामने आई है।
फिलहाल ED की ओर से छापेमारी को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में जांच जारी है।
#CGPSCScam #EDRaid #ChhattisgarhNews
#DurgNews #BreakingNews
Raipur, Raipur | Sep 1, 2026