कोईलवर: भदवर शिव मंदिर प्रांगण में भगवान भास्कर की भव्य प्रतिमा के समक्ष महाआरती का आयोजन
भदवर शिव मंदिर प्रांगण में भगवान भास्कर की भव्य प्रतिमा के समक्ष महाआरती का आयोजन किया गया।इस आयोजन में श्री राम व सीता माता की झांकी को भी लोगों ने खूब सराहना की।महाआरती कार्यक्रम के दौरान सूर्य भगवान पूजनोत्सव समिति भदवर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड समेत दूर दराज से आए लोगों ने भी हिस्सा लिया।