कोईलवर: भदवर छठ घाट पर छठ पूजा के उपलक्ष में आयोजित की गई महा आरती
आज शुक्रवार को कोईलवर प्रखंड के भदवर छठ घाट पर शाम के 5:00 बजे महा आरती का आयोजन किया गया। इस महा आरती में जय मां काली बखोरापुर वाली के मुख्य पुजारी श्याम बाबा के द्वारा मंत्रो उच्चारण के साथ महा आरती का शुरूआत किया गया। इस दौरान कोईलवर प्रखंड प्रमुख मनोज सिंह , कारू सिंह मुखिया, गोपालपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।