पिसौर प्राथमिक विद्यालय प्रकरण में शिक्षक संघ ने पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की
Sadar, Varanasi | Feb 10, 2026 पिसौर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्राओं से छेड़खानी के गंभीर आरोप लगने के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस प्रकरण को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ वाराणसी के बैनर तले शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी से जांच की मांग की है।