सिगरा थाना क्षेत्र के कैंट इलाके में स्थित एक होटल में ठहरे एक महिला और एक पुरुष ने की आत्महत्या
Sadar, Varanasi | Feb 10, 2026 सिगरा थाना क्षेत्र के कैंट इलाके में स्थित एक होटल में ठहरे एक महिला और एक पुरुष ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मंगलवार 10 फरवरी को उस समय सामने आई, जब होटल स्टाफ ने चेकआउट के लिए दोनों को कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों मृतकों ने 8 फरवरी को होटल में चेकइन किया था और 10 फरवरी को चेकआउट करना था।