रविन्द्रपुरी स्थित कीनाराम स्थल में महानिर्वाण व अभिषेक दिवस पर अघोरपीठ में भक्तों का तांता लगा
Sadar, Varanasi | Feb 10, 2026 वाराणसी में मंगलवार को रविन्द्रपुरी स्थित विश्वविख्यात अघोर पीठ 'बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड' में देश-विदेश के हज़ारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखी । इस पीठ के दसवें पीठाधीश्वर (ब्रह्मलीन) बाबा राजेश्वर राम का महानिर्वाण दिवस' तथा वर्तमान (11वें) पीठाधीश्वर अघोराचार्य महाराजश्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम का अभिषेक दिवस था।