सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर बनमा ईटहरी प्रखंड के महारस गांव स्थित मां कात्यायनी मंदिर परिसर में अवस्थित पंचेश्वर धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों ने भगवान शिव का गंगाजल एवं पवित्र जल से जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य तथा खुशहाली की कामना की।