कुठला थाना अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर के मऊरानी ट्रासपोर्ट के एक श्रमिक सोनू चौधरी और सहकर्मी माधव पांडेय के साथ अज्ञात 5 युवको ने लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला किया गया था। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इस घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपियो को पुलिस ने आज रविवार दोपहर 2 बजे गिरफ्तार कर लिया। वही 2 फरार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।