बिहार: सरबहदी गांव के तालाब में मिला एक व्यक्ति का शव, परिवार वालों ने मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप
Bihar, Nalanda | Sep 19, 2024 मानपुर थाना क्षेत्र सरबहदी गांव के तालाब से गुरुवार को एक व्यक्ति की शव मिला है। शव की पहचान सरबहदी गांव निवासी स्व कमलेश प्रसाद के पुत्र मिथिलेश प्रसाद के रूप में की गई। मृतक के भाई ने बताया की बुधवार की दोपहर राकेश यादव घर से बुलाकर ले गया था और मारपीट कर इनकी हत्या कर दिया और शव को तालाब में फेंक दिया। देर शाम तक घर नही लौटे थे।