कोडरमा: प्रकाश रजक बने कोडरमा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष, ध्वजाधारी धाम में पूजा कर नई जिम्मेदारी शुरू की
कोडरमा में कांग्रेस को नई ऊर्जा मिली है, जहां प्रकाश रजक को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। प्रकाश रजक ने अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत प्रसिद्ध ध्वजाधारी धाम में पूजा-अर्चना कर की और जिले की खुशहाली, संगठन की मजबूती व सामाजिक एकता की कामना की।