मेजा: निबैया गांव के प्राथमिक विद्यालय का दरवाजा तोड़कर चोरों ने चार पंखे व अन्य सामान की चोरी की, पुलिस जांच में जुटी
Meja, Allahabad | Apr 19, 2025 मेंजा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय निबैया में चोरों ने धावा बोलते हुए घटना को अंजाम दिया है। शुक्रवार को विद्यालय में नियुक्त सभी कर्मचारी विद्यालय बंद कर घर चले गए थे। देर रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर कर 4 सीलिंग पंखा व अन्य सामान खोलकर उठा ले गए। शनिवार सुबह विद्यालय खोलने पहुंचे अध्यापकों ने देखा तो सभी हैरान हो उठे। पुलिस को जानकारी दिया।