मेजा: टिकुरी समहन गांव में बारात में शामिल होने गए व्यक्ति की बाइक चोरों ने उड़ाई, पुलिस में की गई शिकायत
Meja, Allahabad | Apr 19, 2025 मेजा कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकुरी समहन गांव में शुक्रवार को रिश्तेदारी में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करछना क्षेत्र के सीता का पूरा निवासी प्रमोद कुमार पटेल आया हुआ था। बारात आने पर वह द्वार चार में व्यस्त हो गया। उसी दरमियान अज्ञात चोरों ने घर के बगल खड़ी बाइक उड़ा ले गए। भूक्तभोगी ने शनिवार को पुलिस शिकायत किया गया है।