बदलापुर: साढ़ापुर गांव में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे अस्पताल को अधीक्षक ने किया सील, शिकायत पर हुई कार्रवाई
बदलापुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले साढ़ापुर गांव में स्थित एक कमरे के अंदर बिना रजिस्ट्रेशन के एक अस्पताल चलाने की शिकायत मिलने पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अरविंद पांडे द्वारा बताया गया कि अस्पताल एक कमरे में चलाया जा रहा था जिसका रजिस्ट्रेशन भी नहीं था। साथ ही साथ होम्योपैथिक के नाम पर अंग्रेजी दव