टीकमगढ़: मुखर्जी चौराहे पर क्रॉसिंग विवाद हिंसक, डॉक्टर का सिर फूटा, बंदूक देखकर मची भगदड़, वीडियो वायरल
नए बस स्टैंड स्थित मुखर्जी चौराहे पर वाहन क्रॉसिंग को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। वायरल सीसीटीवी वीडियो के अनुसार, कार सवार कुछ लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट की, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने भी हमला कर दिया। इस दौरान एक डॉक्टर के सिर में चोट लगने की जानकारी सामने आई है।