खरीक: टावर लगवाने के नाम पर ₹1.20 लाख की ठगी
खरीक थाना क्षेत्र के नवादा गांव के अजित कुमार से मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 1.20 लाख रुपये ठग लिए। ठग ने खुद को कंपनी प्रतिनिधि बताकर अनुदान का लालच दिया और किस्तों में पैसे मंगवाए। बाद में फोन बंद कर फरार हो गया। पीड़ित ने 1930 पर शिकायत दर्ज कर साइबर थाना में आवेदन दिया।